फोटो-11- शहर में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी देते डीएम शुभ्रांत कुमार श?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के महत्व को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शहर के कई मोहल्लों में जाकर समझाया। बृहस्पतिवार को रामलीला भवन तरौहा व शंकर बाजार कर्वी काली देवी मंदिर के पास चौपाल लगाकर वहां के निवासियों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया।
एसडीएम सदर रामप्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस का भीषण प्रकोप चल रहा है। प्रशासन गांव-गांव में लगातार टीकाकरण का कार्य करा रहे हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इम्तियाज ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते आप लोग अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। अपर उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया, नगर पालिका परिषद के एसआई केके शुक्ला आदि मौजूद रहे।