कोल आदिवासी क्षेत्रों में गीत-संगीत के साथ मनाई जाएगी दिवाली
चित्रकूट। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के सहयोग से वानप्रस्थ संगठन मानिकपुर के डोडामाफी और बिजहना गांव में कोल आदिवासी समुदाय के बीच दिवाली मनाएगा। रानीपुर भटट में आयोजित लोकगीत और संगीत कार्यक्रम में समुदाय के लोगों को दिवाली उपहार भेंट किए गए।
संस्था के निदेशक गोपाल भाई ने बताया कि 19 अक्तूबर को फिर से कोल बस्तियों में गीत-संगीत के साथ दिवाली मनाई जाएगी। संस्थान जुलाई 2025 से डोडामाफी सहित पांच ग्राम पंचायतों के 15 गांवों में पंचतत्व संरक्षण, मेड़बंदी, बागवानी और प्राकृतिक खेती पर कार्य कर रहा है।संवाद