12 सीकेटीपी-10- परिचय शहर के शंकर बाजार ओवरब्रिज के पास लगा जाम। संवाद
- फोटो : samvad
चित्रकूट। दिवाली मेले की औपचारिक शुरुआत भले ही शनिवार धनतेरस से होनी है, लेकिन शुक्रवार को ही शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति कई बार बनी। दिनभर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह से ही शंकर बाजार, धनुष चौराहा और मंदाकिनी पुल क्षेत्र में आमने-सामने से आने वाले वाहनों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे लगी धनतेरस की दुकानों और अतिक्रमण ने हालात को और बिगाड़ दिए। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक और शाम चार से छह बजे तक कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
कई स्थानों पर तो कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया, जिससे दो-दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में यातायात प्रभारी, सिपाही और होमगार्डों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को आगे-पीछे कर जाम खुलवाया, जिससे स्थिति पर धीरे-धीरे नियंत्रण पाया गया।