फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महाकुंभ की तैयारियां अधूरी देख भड़के मंडलायुक्त, मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को महाकुंभ 2025 की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। अधूरी तैयारियों पर मंडलायुक्त का पारा चढ़ गया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी व अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने के निर्देश दिए
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अधिशासी अधिकारी कर्वी से कहा कि रैनबसेरे में खाना, पानी, शौचालय व अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने जिले में महाकुंभ से संबंधित प्रचार-प्रसार न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
नेशनल हाईवे बांदा-प्रयागराज के अधिकारियों की कार्य पद्धति पर भी नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता एनएच बांदा मृत्युंजय कुमार को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने को निर्देशित किया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार, सीडीएम रेलवे प्रयागराज अतुल यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें