फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियो ने मारी बाजी

Wed, 29 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभागी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। 31 वीं राज्यस्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता लखनऊ में जिले के छात्र-छात्राओं ने पांच रजत पदक व एक कास्य पदक जीता। 18 मंडलों में चित्रकूट धाम का छठवां नंबर रहा। प्रतियोगिता में मंडल के अन्य जिलों के छात्र-छात्रों को कोई पदक नहीं मिला।
विज्ञापन


इस कामयाबी पर जिले के अधिकारी, सांसद,विधायक,समाज सेवियों ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।  
लखनऊ में सम्पन्न हुई 31वीं बालक्रीडा प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल से जिले के 68 छात्र-छात्राएं खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कडे़ संघर्ष में पांच रजत पदक व एक कंास्य पदक जीता है। जबकि मंडल के जिले बांदा, महोबा, हमीपुर के छात्र-छात्राओं को एक भी पदक प्राप्त नहीं हुआ। जिलाधिकारी मोनिका रानी कार्यक्रम कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। 
विज्ञापन

इन्सेट-


विजेता छात्रों की सूची-
-रगौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8 की अनीता देवी डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक।
- हरिहरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8 की प्रिया उपाध्याय एकल बैडमिंटन में रजत पदक।


- हरिहरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 6 की अंजलि एकल बैडमिंटन में रजत पदक।
- हरिहरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8 की शिखा व कक्षा 7 की प्रिया डबल बैडमिंटन में रजत पदक।

- हरिहरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 7 की नेहा व कक्षा 7 की रोशनी डबल बैडमिंटन में रजत पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें