फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा का प्रतीक है झारखंडी माता मंदिर

Wed, 29 Mar 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
तरौंहा में स्थापित मां झारखंडी माता का मंदिर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के तरौंहा में स्थित प्रसिद्ध झारखंडी माता के मंदिर में चैत्र की नवरात्रि होते ही भक्त उमड़ पड़ते हैं। माता का यह प्राचीन मंदिर महाराष्ठी सुर्की वंशज के राजाओं ने बनवाया था। उन्हीं के बनाए गये किले के अंदर माता विराजमान हैं। किला तो खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन स्थानीय लोगों ने समिति बनाकर मंदिर का निर्माण कराया है।
विज्ञापन


 शहर के तरौहा में अंग्रेजों के जमाने के समय महाराष्ठी सुर्की वंशज के राजा रहते थे। जिनके परिवार के सदस्यों ने झारखंड क्षेत्र से माता की मूर्ति लाकर मंदिर स्थापित किया था। तरौंहा निवासी रमेश द्विवेदी,अधिवक्ता राकेश शुक्ला व कन्हैया लाल वर्मा ने बताया कि माता उनकी कुल देवी   थी।

उनका परिवार विभिन्न पर्वों में पूजापाठ किया करा करते थे। आज भी राजाओं द्वारा बनाये गये प्राचीन किला की टूटी दीवारी व बावली बनी हुई है। मंदिर की व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों ने समिति बना कर इसकी मंदिर के रखरखाव की व्यवस्था करते हैं। प्रत्येक नवरात्रि पर यहां पर भव्य सजावट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां नौ दिन भजन कार्यक्रम चलते रहते हैं। यहां दूर-दूर गांव से लोग पूजन करने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें