फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपंअ ने किया सड़क का लोकार्पण

Mon, 05 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने सोमवार को बनकट के मजरे नई बस्ती कृष्णानगर में बनी 178 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया। सड़क में आठ लाख की लागत आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इससे कई संपर्क मार्ग जोड़ने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही लोगों की दिक्कत के मद्देनजर इस सड़क का निर्माण कराया गया है। बनवारीपुर रोड से उदितनारायण के घर तक बनी इस सड़क की कुल लंबाई 178 मीटर है।

सड़क के किनारे नालियां भी बनाई गई हैं, जिससे जलभराव नहीं होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता के लिए ठेकेदार वेदप्रकाश और संबंधित विभागीय जिम्मेदारों को सराहा।
विज्ञापन


बताया कि बरातीलाल पांडे के घर के पास जलभराव रहता है और इस समस्या को दूर करने के लिए इस सड़क से जोड़ते हुए सौ मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान रामचंद्र वर्मा, कमलेश कुमार उर्फ बाराती लाल पांडे आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें