चित्रकूट। कोरोना काल के दौरान बंद किये गए संपूर्ण समाधान दिवस की शनिवार से फिर से शुरुआत की गई। मुख्यालय के सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभागार हुआ। जिसमें कुछ खास शिकायतें नहीं आई। ज्यादातर जमीन से जुड़ी शिकायतें ही आई
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। कोई भी भूमि संबंधी मामले लंबित नहीं रहना चाहिए। भूमि संबंधित मामलों में जो पैमाइश की व्यवस्था है उसी के अनुसार कराएं। मानिकपुर संवाद के अनुसार, उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समस्याएं सुनीं गईं।
राजापुर संवाद के अनुसार, तहसील में अपर जिलाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।(संवाद)