फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रील बनाने को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद, युवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव व गांव में मोबाइल से रील बनाने को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। आरोपी चचेरे भाई ने अपनी बहन व मां के साथ मिलकर एक युवती का गला दबाने का प्रयास किया। युवती ने रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तरांव निवासी नत्थू ने बताया कि रविवार की सुबह उसके पुत्र कौशल ने पड़ोस के चचेरे भाई के पुत्र व पुत्री का वीडियो दोनों के कहने पर बनाया। वीडियो देखने के बाद चाचा के पुत्र व पुत्री ने मोबाइल छीन लिया और अपशब्द कहकर कौशल को भगा दिया। वह सब चचेरे भाई से शिकायत कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में चचेरी भाभी, चचेरे भतीजे-भतीजी ने कौशल और पूनम (19) को पीटा। भतीजे ने हाथ में पहने कड़े से उसके सीने पर वार किए और गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह उसे बचाया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें