चित्रकूट। खाद के लिए सहकारी केंद्रों में शुक्रवार को भी किसानों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मऊ क्षेत्र के खप्टिहा केंद्र पर खाद वितरण के दौरान टोकन मिलने के बावजूद किसानों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसानों को समझाकर शांत कराया।
जिले में डीएपी की कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही किसान केंद्रों पर लाइन में लग गए थे। मऊ क्षेत्र के खप्टिहा केंद्र पर वितरण से पहले किसानों को टोकन दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ किसान पहले खाद लेने की जिद पर अड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था बहाल कराई।