चित्रकूट। चकबंदी में अनियमितता की शिकायत करने के लिए बाबूपुर के किसान रविवार को सांसद से मिले। चकबंदी निरस्त कराने की मांग की। सांसद ने डीएम से बात कर आश्वासन दिया है। बाबूपुर निवासी मणिशंकर सिंह ने बताया कि सर्वे के समय खतौनी में दर्ज रकबा, नक्शा व मौके पर समानता होने के बाद भी जमीन कम की गई है। छोटे-छोटे खाता संख्या को चकबंदी से बाहर रखा गया है। साथ ही जमीन की मालियत के आधार पर मूल्यांकन नहीं करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भूपत सिंह, अमित कुमार, जयप्रकाश, संतोष सिंह, रानी देवी, विभा देवीे, महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सुमित सिंह अन्य रहे। संवाद