फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों की शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण

Fri, 17 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
चुनाव कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनाव कंट्रोल रूम में वोटरों की शिकायतों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। किसी को वोटर कार्ड या पर्ची नहीं मिली तो किसी की नाम मतदाता सूची गलत है। कंट्रोल रूम के कर्मचारी सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण भी कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी का दावा है कि अब तक आनलाइन, मोबाइल व डाक से भेजी गई सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

  
   विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में दिन भर फोन की घंटियां बजती रहती हैं। कक्ष प्रभारी ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सुनीता देवी ने बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा शिकायतें मतदाता सूची में नाम न होने या मतदाता पर्ची न पहुंचने की आ रहीं हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी भी शिकायतें मिली हैं जिनमें मतदाताओं ने बताया कि नाम, पता व पिता/पति के नाम के शुद्धिकरण का फार्म भरा लेकिन मतदाता सूची में सुधार नहीं हुआ है, जिससे 23 फरवरी को मतदान करने में परेशानी हो सकती है।
   
   शुक्रवार को शोभासिंह का पुरवा  निवासी राकेश पांडेय, राजापुर की संध्या देवी, शंकर गंज कर्वी के अमर तिवारी, शंकर बाजार के दुर्गेश कुमार, पुरानी बाजार के महेंद्र अग्रवाल, शिवशंकर सोनी और खंडेहा की लवलेशिया देवी ने मतदाता सूची में उनके नाम का सुधार न होने और फोटोयुक्त मतदाता पर्ची न मिलने की शिकायत की है। कंट्रोल रूम के दूसरे प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि इन सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दोनों कर्मचारियों ने दावा किया कि आनलाइन, डाक व मोबाइल के जरिए अबतक एक सैकड़ा से अधिक शिकायत दर्ज हुई हैं। इनमें से समाधान पोर्टल में गुरुवार तक दर्ज 88 मामलों का निस्तारण कराया जा चुका है। शुक्रवार को आने वाली शिकायतों का निस्तारण जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें