फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी सफाई व निर्माण पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में सिंचाई बंध्ुाओं की बैठक में नहरों की सफाई व टूटी नहरों के बनाने के काम को आधा अधूरा बताकर नाराजगी जताई गई। भुगतान के पूर्व पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने को कहा गया है। अधिकारियों ने अबतक इस क्षेत्र में किए गए काम का खाका सामने रखा। बैठक में कई अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताकर शिकायत की गई।
विज्ञापन

सिंचाई बंधु की बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने कहा कि परसौंजा नहर की सिल्ट सफाई व गुढउपुर माइनर में मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ है। सरकार से मिली धनराशि का विभागीय अधिकारियों ने सही प्रयोग नहीं किया है। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि ढाई सौ मीटर तक ध्वस्त नहर को बनाने का स्टीमेट तैयार हो गया है। दिनेश सिंह ने कहा कि मंदाकिनी नदी का जलस्तर नीचे जाने से अब इससे जुडे़ आगे के गांव तक पानी नहीं पहुंचता। जिससे सिंचाई प्रभावित होती है। इसके उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि नहरों के अगल बगल का अतिक्रमण हटवाया जाए। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की जो भी मांग है वह सब एक स्टीमेट बनाकर सांसद को दिया जाए। चोरहा व पकौरा में हुए सिल्ट सफाई का काम संतोषजनक नहीं है। बैठक में एई ज्ञान प्रकाश, अरुण गिरी, जितेंद्र सिंह, सत्यकुमार, जेई गिरीश कुमार, राकेश शर्मा, शकील अहमद, अरूण कुमार, वाचस्पति मिश्र व भोला सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में भूमि संरक्षण, कृषि व विद्युत विभाग के किसी प्रतिनिधि के न पहुंचने पर मौजूद सदस्यों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें