फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः परीक्षा में मोबाइल प्रतिबंधित, आस पास न होगा गाना बजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रबंधक व उनके परिवार का कोई सदस्य प्रवेश नहीं करेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी उपलब्ध रहें। कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाया गया है। केन्द्रों में मोबाइल मना है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों तथा अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास तेज आवाज और गाना-बजना न हो। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि केंद्र के पास के रास्ते को जल्द से जल्द ठीक करवा दिया जाए।
विज्ञापन

कहा कि जिन विद्यालयों में महिला शिक्षक नहीं हैं वहां बेसिक शिक्षा विभाग से महिला शिक्षकों को तैनात किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि जनपद में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां उत्तर पुस्तिकाएं भी भेज दी गई हैं।
परीक्षाएं ठीक से हों इसके लिए चार जोनल, आठ सेक्टर और 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 36 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तथा तीन सचल दल भी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें