फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सर्वेक्षण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा

Thu, 03 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग और अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान सीतापुर के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को ग्रामीण सर्वेक्षण की विधियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें समाज के विभिन्न पहलुओं पर छात्राओं ने विचार रखे।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. बीके पांडे ने कहा कि कार्यशाला के सुझावों को संकलित किया जाएगा। उनके माध्यम से जागरूकता लाने की कोशिश भी की जाएगी।
विज्ञापन



कार्यशाला में बताया गया कि गांवों में विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति के लिए वहां की स्थिति और विकास आदि के बारे में जानकारी के लिए सर्वेक्षण की जरूरत पड़ती है।

 छात्राओं में माधुरी सोनी, हेमलता वर्मा, साहिबा आलम, पूजा यादव, ममता मिश्रा आदि ने सर्वेक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर विचार रखे। प्रियंका सिंह, राधा पटेल, रीतू विश्वकर्मा आदि ने गीतों के माध्यम से अपनी बात कही।

 प्राचार्य ने इस मौके पर आए विचारों की सराहना की। कहा कि इनको संकलित किया जाएगा, जिससे आगे गांवों में सर्वेक्षण के दौरान समस्याओं का सामना किया जा सके।

कार्यशाला के अध्यक्ष और संस्थान के निदेशक भागवत प्रसाद ने स्वयंसेवी संस्थाओं की ग्रामीण समाज के उत्थान में भूमिका में अपने पक्ष को रखा। समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा. राजेश कुमार पाल ने गांवों के बदलाव को रेखांकित किया और अनुभव बताए।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार सिंह ने विभाग की उपलब्धियों और छात्र-छात्राओं के लघु शोधों का विवरण रखा। कार्यशाला क संचालन अमित कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें