फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मतदाता सूची की गड़बड़ियां आईं सामने

विज्ञापन
फोटो न- 28 सीकेटीपी 21 राजर्षि टंडन परिषदीय स्कूल के बूथ पर जुटे वोट। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के बूथों पर मतदाता सूची में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। विशेष शिविर में सुबह से ही शिकायतों और नए नाम जुड़वाने वाले लोगों की भारी भीड़ लगी रही। मतदाता सूची में किसी का नाम बदल गया तो कोई अठारह वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी सूची से गायब मिला।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार स्थित राजर्षि टंडन परिषदीय स्कूल में बूथ संख्या 552 से 556 बनाए गए थे। द्वारिकापुरी के रहने वाले इरशाद रजा मोहम्मद ने शिकायत की कि फार्म में नाम सही भरने के बावजूद सूची में उनका नाम राजा इर्शाद छप गया है। गलती ठीक कराने के लिए उन्होंने बूथ संख्या 553 पर फार्म-8 जमा किया। बीएलओ मोबीना के पास फार्म-6 के दो और फार्म-8 के दो फार्म आए। बीएलओ कंचन के पास दोपहर दो बजे तक चार फार्म-6 जमा हुए।
गंगा जनसेवा इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 441 से 445 पर शंकरगंज की रहने वाली सुनीता देवी अपनी बहू खुशी का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बहू अब इसी घर की है और यहीं का वोट बनेगा। राहुल और अजय जैसे कई युवा पहली बार फार्म-6 भरकर नए मतदाता बने। बीएलओ सरस्वती श्रीवास्तव ने भी चार फार्म-6 मिलने की जानकारी दी। भाजपा के शक्तिकेंद्र प्रभारी प्रेम वाल्मीकि सहित राहुल, पवन, प्रदीप कुमार, मोतीलाल, रमेश, अश्विनी आदि मोहल्लों में घूमकर लोगों को बूथ तक लाते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
घूम-घूमकर अफसर लेते रहे जायजा
विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय गौशाला रसिन के बूथ 346 और 347 का निरीक्षण किया। बूथ 346 के बीएलओ वीरेंद्र कुमार ने 11 फार्म-6 भरने की जानकारी दी, जिनमें 6 पुरुष और 5 महिला शामिल हैं। बूथ 347 के बीएलओ गोरेलाल ने 9 फार्म-6 भरे, जिनमें 7 पुरुष और 2 महिला हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में जुड़े। अधिकारी घर-घर संपर्क करें और फार्म-6, 7 तथा 8 का काम समय पर निपटाएं। जांच के बाद ही नाम जोड़ें ताकि अपात्र का नाम न जुड़े और कोई पात्र न छूटे। राजापुर में उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने सरधुआ, छीबो और बांधा समेत 12 बूथों का निरीक्षण किया। मऊ तहसील के उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने भी बूथों का जायजा लिया और अधिक से अधिक नाम बढ़वाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

फोटो न- 28 सीकेटीपी 21 राजर्षि टंडन परिषदीय स्कूल के बूथ पर जुटे वोट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें