फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव खारिज, मैना देवी की कुर्सी बरकरार

Wed, 15 Nov 2017 11:20 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
The paperwork completes the charge in-charge of the Civil Judge Senior Subhash Chandra. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। सपा जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को मतदान में हिस्सा नहीं दियाठ। इससे मतदान कराने पहुंचे अफसरों ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि कुल 18 सदस्य वाले जिला पंचायत में 25 अक्टूबर को दस सदस्यों ने डीएम शिवाकांत द्विवेदी को हलफनामा देकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास जताया था। जिसमें कई भाजपा व उस दल के समर्थक सदस्य शामिल थे। इस पर जिलाधिकारी ने बुधवार को मतदान की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं। सिविल जज (सीनियर) सुभाष चंद्र की देखरेख में प्रक्रिया के लिए डीपीआरओ रामपाल सिंह व अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा सभागार में बैठे। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एक भी जिला पंचायत सदस्य सभागार में नहीं पहुंचा।  निर्धारित समय समाप्त होने पर सिविल जज ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद मैना देवी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें