चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने शुक्रवार को गढ़ीवा स्थित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। इसमें दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गंदगी मिलने पर फटकार भी लगाई।
सचिव वर्णिका शुक्ला दोपहर को अचानक वन स्टाप सेंटर पहुंचीं। सेंटर में तैनात 10 में से दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। संस्था में कार्यरत सुरक्षाकर्मी रोस्टर के अनुसार मिले। अनुरक्षित स्टाॅक रजिस्टर व निकासी रजिस्टर में प्रवृष्टियां अधूरी मिलने पर संस्था प्रभारी को तुरंत पूरा कराने के निर्देश दिए। संस्था प्रभारी ने बताया कि सेंटर में पांच बालिकाओं के रहने की जगह है। इस समय तीन बालिकाएं हैं। शौचालय में साफ-सफाई नहीं मिलने पर फटकार लगाई और केंद्र प्रभारी को साफ-सफाई कराने के लिए कहा। मौके पर चुन्नूराम, विज्ञान चंद्र, उपासना मौजूद रहे।