चित्रकूट। पेंशन के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की झंझट से अब पेंशनरों को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर जनपद में विशेष शिविर लगेंगे, जहां घर के पास ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन सकेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को बीआरसी चित्रकूट, 21 नवंबर को बीआरसी मऊ, 23 नवंबर को बीआरसी मानिकपुर, 25 नवंबर को बीआरसी पहाड़ी और 26 नवंबर को बीआरसी रामनगर में शिविर लगेगा। समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शिविर में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी और मौके पर ही प्रमाण पत्र बनाने में मदद की जाएगी, ताकि किसी की पेंशन न रुके। जिलाधिकारी ने अपील की है कि पेंशनर तय तिथि पर नजदीकी शिविर में आधार कार्ड और पेंशन से जुड़े कागजात लेकर पहुंचें। (संवाद)