फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डिजिटल लाइब्रेरी को कमरा मिला, किताबों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। 93 ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। पंचायत भवनों में लाइब्रेरी के लिए कमरे तो चिह्नित कर लिए गए हैं लेकिन पुस्तकें, कंप्यूटर और फर्नीचर की खरीद के लिए बजट का इंतजार बना हुआ है।
ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से शासन ने पिछले वर्ष डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को स्वीकृति दी थी। इस योजना के तहत चित्रकूट जिले के लिए लगभग 3.72 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन

योजना के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग चार लाख रुपये की लागत से एक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जानी है।
रमयापुर, रसिन, अकबरपुर, नागर, ऊंचाडीह, हटवा, अर्की अतरौली, प्रसिद्धपुर, बसिंहा और पहाड़ी सहित कुल 93 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में इन लाइब्रेरियों का संचालन होना है।
प्रत्येक लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों की खरीद के लिए दो लाख रुपये, आईटी उपकरणों जैसे कंप्यूटर, टैबलेट और प्रिंटर आदि के लिए 1.30 लाख रुपये, तथा आधुनिक फर्नीचर के लिए 70 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इन डिजिटल लाइब्रेरियों में हाई-स्पीड वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक डिजिटल सामग्री भी मुहैया कराई जाएगी।
फिलहाल, बजट जारी होने की प्रतीक्षा है, जिसके बाद आवश्यक सामग्री की खरीद कर लाइब्रेरियों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें