फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीआईजी ने पंडालों में सुरक्षा का लिया जायजा

Fri, 26 Sep 2025 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

सार

चित्रकूट में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर डीआईजी राजेश एस और एसपी अरुण कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा देखी और महिलाओं-बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
फोटो 25 सीकेटीपी-15- परिचय- मिशन 5.0 के अतंर्गत नवरात्र में देवी दर्शन करने निकली युवतियों को स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि पर्व पर गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस ने एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली कर्वी का निरीक्षण किया। शहर में गश्त कर दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने महिलाओं व बालिकाओं को बताया कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क है। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाए हेल्पलाइन नंबरों मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वूमेन पावर लाइन-1090, वूमेन हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस-102, सामान्य एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा, यामीन अहमद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें