फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गर्मी में घरों से निकलना मुश्किल

विज्ञापन
फोटो-3- भीषण गर्मी में सिर व मुंह ढककर स्कूटी से निकली महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। रविवार की सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख थे। दोपहर में हालात यह हो गया कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। गर्म गर्म हवाएं चलती रहीं। अधिकत तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल में ही गर्मी के तेवर कड़े देखने को मिल रहे हैं। तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चल रही है। तेज धूप से पशु पक्षी भी बेहाल हैं, जो पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। गर्मी पड़ने से बीमारी भी फैल रही है। अस्पताल में पेटदर्द, बुखार, पीलिया के मरीज इलाज कराने के लिए भर्ती हो रहे हैं, जिसमेें बच्चों की संख्या अधिक रहती है।
डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए दोपहर में घर से नहीं निकले। यदि घर से निकले तो पेय पदार्थ पीकर जरूर निकले। खाली पेट नहीं रहना चाहिए। पानी का अधिक से अधिक सेवन करते रहें। गनीवा कृषि फार्म हाउस के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें