चित्रकूट। चैलेंज कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शुक्रवार को राजस्थान की धौलपुर एवं बिहार की बक्सर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। धौलपुर की टीम ने बक्सर को चार विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
बक्सर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन धौलपुर टीम की कसी गेंदबाजी के चलते 17.2 ओवर में 104 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई। बक्सर की ओर से तरुण ने 25 रनों का योगदान दिया। धौलपुर के वंश ने चार और प्रियांशु ने तीन विकेट लिए। जवाब में धौलपुर की टीम ने प्रियांश राठी के 31, विवेक के नाबाद 19 रनों की बदौलत निर्धारित लक्ष्य को केवल 12 ओवर में छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।
बक्सर के अमित व सूरज ने दो-दो विकेट लिए। धौलपुर की ओर से बक्सर के चार खिलाड़ियों को आउट करने वाले वंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रोहित राठौर, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के प्रोफेसर सीपी गुर्जर, कृषि विज्ञान संकाय के प्रोफेसर हरिशंकर कुशवाहा, योगेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।