फोटोनंबर- 15- एसपी धवल जायसवाल।
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। महज आठ माह के कार्यकाल में कुख्यात डाकू पांच लाख के इनामी गौरी यादव गैंग का खात्मा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले एसपी धवल जायसवाल का कुशीनगर के लिए तबादला हो गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर जिले के एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा को चित्रकूट का नया एसपी बनाया गया है। संभावना है कि वह सोमवार को जिले का चार्ज संभालेंगे।
10 अगस्त 2021 को प्रयागराज जिले से चित्रकूट में एसपी बनकर आए धवल जायसवाल ने जिले में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। सबसे यादगार काम डाकू गौरी गैंग के खात्मे में सहयोग का रहा। हालांकि सरगना गौरी को मारने में एसटीएफ की टीम को ही पूरा श्रेय मिला लेकिन एसपी का भी योगदान रहा। इस गैंग के कई सदस्यों को दबोचा गया। जिले भर में लगभग 20 क्विंटल गांजे के साथ दस से अधिक तस्करों को पकड़ा। जिसमें दस क्विंटल की बरामदगी तो तबादले के एक दिन पूर्व की है। उनके कार्यकाल में दस से अधिक हत्याएं हुईं जिनका खुलासा भी कराने में भी सफलता मिली।
लगभग पांच लाख की कीमत के खोए मोबाइल ढूंढवाकर दिलाने का काम किया। उनके तबादले को किसी राजनैतिक कारण अथवा अन्य कारण नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।