फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर पांच लाख दीपों से जगमगाएगी धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रामनवमी पर इस बार अयोध्या की तर्ज पर धर्मनगरी चित्रकूट में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां दस अप्रैल को मध्यप्रदेश सरकार बड़ा आयोजन करेगी। पांच लाख दीप एक साथ प्रज्जवलित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिल्ली के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। यह सात दिवसीय कार्यक्रम होगा। रामनवमी पर्व धर्मनगरी में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। सुदूर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
इस बार मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां के रामघाट, भरत घाट और परिक्रमा मार्ग में एक साथ पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

फिर रामघाट पर दिल्ली के शिव कीर्ति कला केंद्र के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से मन मोहने के बाद श्रीराम के भजन सुनाएंगे।
आयोजन को लेकर जिले से सटे मध्यप्रदेश क्षेत्र के रघुवीर मंदिर में रविवार को बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में रामायणी कुटी के महंत राम हृदय दास, कामदगिरी के संत मदन गोपाल दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवनदास, संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास, गायत्री परिवार के डा. रामनारायण त्रिपाठी सहित जिलाधिकारी सतना अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक सतना धर्मवीर सिंह, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक नीलेश जैन, प्रो. आरपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें