फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो लाख से अधिक दीयों से जगमगाई धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। देव दिवाली पर्व में धर्मनगरी में शाम को मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट, राघव घाट में यूपी व एमपी क्षेत्र दो लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमग हो गया। श्रद्धालुओं ने रामघाट पर रंगोली सजाकर आतिशबाजी भी की। सूर्यास्त होते ही रोशनी से मंदाकिनी नदी जगमगाने लगी ऐसा लगा मानों तारें जमीं पर आ गए हों।
विज्ञापन

देव दिवाली पर्व पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। मंदाकिनी नदी में दीप दान भी किया। नगर पालिका चित्रकूट धाम व एमपी क्षेत्र में नगर परिषद चित्रकूट की तरफ से रामघाट मेंं दीये जलाए गए। इस वर्ष भी मंदाकिनी नदी के दोनों तरफ स्थित रामघाट व भरतकूप घाट में हजारों दीये जलाए गए। जिसमें मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। परिक्रमा मार्ग के बरहा के हनुमान मंदिर परिसर में संत विपिन विराट महाराज के नेतृत्व में देव दिवाली पर्व मनाई गई। जिसमें एक साथ 21 हजार दीये जलाए गए। भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें