फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर बम-बम से गूंजी धर्मनगरी

Mon, 17 Jul 2017 11:00 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर पर उमड़े भक्त।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट/खोही। सावन के दूसरे सोमवार को धर्मनगरी शिवभक्तों से गुलजार रही। चारों तरफ हर-हर बम-बम की आवाज गूंजती रही। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के  स्वामी मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके साथ ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भी जल चढ़ाकर पूजा पाठ किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख मंदिरों में पुलिस के जवान तैनात रहे।
        सावन माह में सोमवार को देवाधिदेव महादेव की पूजा पाठ करने से अधिक पुण्य मिलता है। जिससे श्रद्धालु रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही पहुंच गए। पट खुलते ही जलाभिषेक करने को लाइन लग गई। इसी तरह से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, फल, नारियल आदि चढ़ाकर विधिविधान से पूजा पाठ किया।  इस बार के सोमवार को तेज धूप सुबह से निकल आने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चोर उच्चक्कों की रही चांदी
चित्रकूट। भीड़ को देखते हुए चोर उच्चक्कों की चांदी रही। कई भक्तों के जेब से रुपये निकल गए। टेंपो से एक ग्रामीण का बैग गायब हो गया। कालूपुर निवासी चुनकूराम ने बताया कि उसका बैग चोरों ने पार कर दिया जिसमें तीन सौ रुपये थे।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल रहा तैनात
चित्रकूट। सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ का नियंत्रण करने को भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि रामघाट से लेकर कामदिगिरी मुख्य द्वार तक हर मोड़ पर महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें