फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फिर उमड़े श्रद्धालु, दस किमी. लंबा जाम लगा

विज्ञापन
शहर में वाहनों की भीड़ से लगा जाम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूटराजापुरबरगढ़मऊशिवरामपुर। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में फिर इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे में लगभग 30 हजार से अधिक वाहन जिले की सीमा से प्रयागराज आए और गए। इससे हाईवे पर बेड़ी पुलिया से भरतकूप तक दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी भीड़ रही। ट्रेन आते ही श्रद्धालुओं में चढ़ने के लिए मारामारी मच जाती है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व लालता रोड के पास के टोल प्लाजा पर भी वाहनों का काफी दबाव बना रहता है। माल वाहक वाहन न आने से घरेलू व खाद्य सामाग्री के दाम बढ़ गए हैं। सीतापुर, राजापुर, बरगढ़, मऊ, शिवरामपुर खोह रेलवे क्रासिंग से लेकर प्रयागराज रोड, पटेल चौक, धनुष चौराहा, बस स्टैंड, चकरेही चौराहा, पुरानी बाजार, मंदाकिनी नदी पुल, अमानपुर, बेड़ी पुलिया, शिवरामपुर, भरतकूप, पहाड़ी, राजापुर में वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
गुजरात के देवेंद्र भाई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे प्रयागराज से कार से चले दोपहर दो बजे चित्रकूट पहुंचे। राजस्थान की उर्मिला मारवाडी ने बताया कि चित्रकूट से भरतकूप के बीच के 12 किमी के सफर में छह घंटे लगे। भूख लगने पर सड़क किनारे जो भी मिला, उसे खरीदकर काम चलाते रहे। महाराष्ट्र की नंदनी चौबे ने बताया कि तीन दिन से वह परिवार के साथ चित्रकूट मेें हैं। शाम होते ही शहर में से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन



सड़कों पर रात गुजार रहे श्रद्धालु
कर्वी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या कम होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। प्लेटफार्म पर जगह कम होने से स्टेशन के बाहर रात गुजारनी पड़ रही है। यही हाल बस स्टैंड का है। यहां यात्रियों के रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है। झांसी की राजमती ने बताया कि देर रात तक ट्रेन में जगह न मिलने से विश्रामगृह भरा होने और प्लेटफार्म की ओर न जाने देेने के कारण सड़क किनारे रात परिवार के साथ गुजारी। वापी गुजरात के संजोस प्रताप ने बताया कि उनका परिवार भी चित्रकूट से प्रयागराज जाने के लिए बस का रात में इंतजार किया, लेकिन काेई बस नहीं मिली। दो बस आई तो उसमें खड़े होने की भी जगह नहीं थी। ऐसे में सड़क किनारे ही रात गुजारनी पड़ी।



तीन ट्रेनें निरस्त, कई देरी से आईं
प्रयागराज रिंग रेल स्पेशल को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह मानिकपुर कानपुर मेमो व दादर से गोरखपुर को जाने वाली गोरखपुर स्पेशल को भी निरस्त किया है। ग्वालियर से बनारस को जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 13 घंटा 40 मिनट, प्रयागराज महाकुंभ मेला स्पेशल एक घंटा 43 मिनट, लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटा 28 मिनट सहित कई ट्रेनें लेट से चल रही है।



होटल, लाज और धर्मशाला संचालकों को दी हिदायत
धर्मनगरी में ठहरने वाले श्रद्धालुओं से होटल, लाज, धर्मशाला संचालक अवैध वसूली कर रहे हैं। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेकर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने एडीएम उमेशचंद्र निगम, एसडीएम पूजा साहू को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर एडीएम व एसडीएम ने चित्रकूट के कई होटल, लाज व धर्मशाला में छापा मारा और श्रद्धालुओं से अवैध वसूली न करने के निर्देश दिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

खनिज सामग्री लदे वाहनों ने बढ़ाई मुसीबत
भरतकूप। शिवरामपुर से भरतकूप के बीच शुक्रवार की सुबह दस किमी के लंबे जाम के दौरान खनिज सामग्री लदे वाहन भी सड़क पर आ गये। ऐसे में लगा कि नो इंट्री खत्म हो गई है। इससे जाम की स्थिति और खराब हो गई। यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे सभी वाहनों को तत्काल सूचना मिलते ही हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें