फोटो 24 सीकेटीपी 24 भगवान मत्तगजेंद्र नाथ की पालकी यात्रा में उमड़े भक्त। संवाद
चित्रकूट। सावन के चौथे सोमवार पर रामघाट हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की परंपरागत पालकी यात्रा भव्यता के साथ निकाली गई।
यात्रा में हाथी-घोड़े, ढोल-ताशे, ध्वनि विस्तारक यंत्र की धुन और संतों की टोली शामिल थी। सैकड़ों शिवभक्त त्रिपुंड लगाए, भस्म रमाए और भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। ढोल की थाप पर युवा झूम रहे थे और संतों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना था। मंदिर से पालकी में सवार होकर सरकार रामघाट पहुंचे। वहां पुजारी विपिन बिहारी महाराज ने विधि-विधान से आरती-पूजन किया।
ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास महाराज ने बताया कि भक्तों को इस अलौकिक यात्रा का सालभर इंतजार रहता है। पालकी ने रामघाट की छोटी परिक्रमा की, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आरती की। यात्रा निर्मोही अखाड़ा से होते हुए मंदिर लौटी, जहां भव्य महाआरती के साथ इसका समापन हुआ।
फोटो 24 सीकेटीपी 24 भगवान मत्तगजेंद्र नाथ की पालकी यात्रा में उमड़े भक्त। संवाद
फोटो 24 सीकेटीपी 24 भगवान मत्तगजेंद्र नाथ की पालकी यात्रा में उमड़े भक्त। संवाद