फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर गड्ढे चुटहिल हो रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपदान मेले में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन कामदगिरी की परिक्रमा लगा रहे हैं। यूपी एमपी के जिला प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए हैं, लेकिन परिक्रमा मार्ग पर कुछ स्थानों पर खुली नालियां और पानी भरे गड्ढे खतरे का आभास करा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में परिक्रमा करने वाले कभी कभार इन गड्ढों में गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं।
कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के तृतीय मुखारबिंद के रास्ते पर प्रशासन की व्यवस्थाओं में काफी खामी होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही है।
महोबा से आई रागिनी देवी ने बताया कि रविवार की सुबह वह परिवार के साथ परिक्रमा लगा रही थीं। खोही के पास परिक्रमा मार्ग पर गड्ढा भीड़ में समझ में नहीं आया और उनका पैर उसमें चला गया। इससे वह चुटहिल हो गई। उनके सामने कई अन्य यात्रियों को भी चोट आई।
मंगल प्रसाद, रवि और हिमांशु ने बताया कि कई नालियां खुली हैं। इन्हें ढकने और गड्ढों को भरने के लिए नगर पालिका के स्टाफ से कई बार कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें