फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाल्मिकी आश्रम में भक्तों की पिटाई, महंत समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत हाईवे किनारे स्थित लालापुर वाल्मिकी आश्रम में दो भक्तों के साथ मारपीट हुई। पिटे भक्तों ने महंत व उसके सहयोगियों पर जानलेवा हमला करने आरोप लगाया। महंत समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महंत ने शिकायतकर्ताओं पर चोरी की नीयत से आश्रम के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजापुर निवासी साधू यादव ने बताया कि वह हर रविवार की देर शाम को लालापुर स्थित देवी मंदिर में पूजन करने आता है। इस बार वह एक अन्य साथी के साथ मंदिर में पूजन करने जा रहा था तो वाल्मिकी आश्रम की सीढियों में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने भगाने का प्रयास किया। जब पूजन की बात बताई तो माैके पर आए वाल्मिकी आश्रम के महंत भरतदास, सहयोगी शिवशंकर, रज्जन व गिल्ला ने डंडों से उन दोनों पर गाली देेते हुए हमला कर दिया। इससे उनके सिर व चेहरे में चोट आई है। किसीतरह वह दोनेां वहां से जान बचाकर भागे। थाने में तहरीर दी है। उधर, महंत ने आरोप लगाया कि रात में वाल्मिकी आश्रम में कुछ लोग एक कमरे का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहे थे।
थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि महंत भरतदास समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महंत ने भी तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाते समय बिजली का खंभा गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी



खोह। धर्मनगरी एमपी क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। चलाए जा रहे अतिक्रमण के कारण चित्रकूट कामदगिरी रोड में एक स्थान पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने पर बिजली का खंभा गिरने के साथ ही बिजली के तार टूट गए। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।

भदई अमावस्या को लेकर मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चित्रकूट कामदगिरी रोड में अतिक्रमण हटाते समय बिजली की तार टूटने के साथ बिजली का खंभा गिर गया। इसके बाद कार्य रोका गया है। वही परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें