फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र व पूर्व मंत्री के नाती पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- मारपीट की घटना की जानकारी लेते जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में सोमवार की दोपहर बाइक से जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र और पूर्व मंत्री के नाती पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। बाइक से गिरे दोनों किशोरों को स्थानीय लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। आसपास के कई लोगों के एकत्र होने पर हमलावर भागने लगे लेकिन उनमें से पांच को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव के बेटे आदर्श कुमार ने बताया कि दोस्त व साथ पढ़ने वाले पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के नाती पुरानी बाजार निवासी आंशुमान त्रिपाठी ने फोन पर बताया कि उसे एक दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया है। इस पर वह दोनों बाइक से जा रहे थे। लक्ष्मणपुरी मोहल्ले के केंद्रीय विद्यालय भवन के पास ब्रेकर पर पहुंचे तो पहले से वहां मौजूद पांच लड़कों ने उन पर गाली देते हुए हमला कर दिया। इससे दोनों बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। आरोपियों ने दोनों को फिर से मारपीट शुरू की तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों को बचाया। इसी बीच हमलावर लड़कों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल दोनेां घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें