फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: श्रद्धालुओं पर हमला, मारपीट में कई घायल, जेवर छीनने का प्रयास

Sat, 14 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कामदगिरि की परिक्रमा कर रहे बांदा जिले के श्रद्धालुओं पर अज्ञात लोगों ने लूट के इरादे से हमला कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने सभी की पिटाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बांदा जिले के जमुनी पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन व परिक्रमा के लिए चित्रकूट आए थे। परिवार में दो पुरुष, तीन बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। रात करीब ढाई बजे लक्ष्मण पहाड़ी के पास कुछ अज्ञात लोगों ने महिलाओं के जेवर छीनने का प्रयास किया। जब श्रद्धालुओं ने विरोध किया, तो हमलावरों ने लोहे के रॉड, डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी।
इस हमले में दो महिलाओं और पुरुषों को चोटें आईं हैं। श्रद्धालुओं की आवाज सुनकर पास के दुकानदारों ने उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने शक के आधार पर दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना हुई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जेवर छीनने जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें