कोरोना के चलते गुरु पूर्णिमा पर्व पर रोक के बावजूद धर्मनगरी में पहले से जुटने लगे श्रद्घालु। संव
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। कई प्रमुख मठ मंदिरों के संत महंतों ने भक्तों से घर पर ही रहकर गुरुपूर्णिमा पर्व मनाने का संदेश दिया है। बावजूद इसके एक दिन पहले ही श्रद्धालु अपने गुरू का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच गये है। कुछ आश्रमों में भी गुरू पूर्णिमा पर्व मनाने की तैयारी की गई है। वही यूपी व एमपी के प्रशासन ने पर्व को गाइड लाइन के आधार पर मनाने के निर्देश दिए हैं। कई जगह वीडियो काल से गुरु भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद देंगे।
गुरुपूर्णिमा पर्व मनाने के लिए धर्मनगरी के सनमादिक आश्रम, पंजाबी आश्रम, रघुवीर मंदिर, रावतपुरा सरकार आश्रम, संतोषी अखाड़ा, गायत्री शक्ति पीठ, रामधाम मंदिर, भरत मंदिर, यज्ञवेदी मंदिर, स्वर्ग आश्रम, पीली कोठी, सती अनुसुईया आश्रम, वेदांती आश्रम, सुतीक्षण मुनी आश्रम, सरभंग ऋषि आश्रम सहित अन्य आश्रमों के संत महंतों ने भक्तों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का संदेश दिया है।