फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 20 रुपये देकर 50 फीट नाला पार कर रहे श्रद्धालु

Wed, 02 Sep 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
01 सीकेटीपी-22-कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में हुए जलभराव को ठेलियां में बैठा पार कराते लोग। संवाद
विज्ञापन
खोही। मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर ने हालात फिर बिगाड़ दिए हैं। परिक्रमा मार्ग से लेकर आरोग्यधाम और गांवों तक पानी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण मध्य प्रदेश क्षेत्र के द्वितीय मुखारविंद (शनि मंदिर के पास) परिक्रमा मार्ग में जलभराव से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। करीब 50 फीट के नाले को पार करने के लिए श्रद्धालुओं को 20 रुपये देकर रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पिछले करीब 10 दिनों से कई घरों में पानी भरा है। पीड़ित भोला के मकान की दीवार भी टूटने की कगार पर है। आरोग्यधाम घाट पर मंदाकिनी का पानी तेजी से बस्तियों की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन व स्थानीय लोग अनाउंसमेंट कर लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

बालापुर माफी में राम भरोसा पटेल का कच्चा मकान गिर गया। मलबा मुख्य मार्ग पर आने से रास्ता बंद हो गया है। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से राहत सामग्री बाढ़ राहत स्थल के लिए रवाना की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राव प्रबल श्रीवास्तव ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और जलमग्न सड़कों पर न जाने की अपील की।
विज्ञापन


नाव बचाने नदी में कूदा नाविक बहा, एनडीआरएफ ने बचाया
खोही। मंगलवार को एक नाविक अपनी नाव बचाने के प्रयास में तेज धारा में बह गया। सतना बस स्टैंड के पास नाव डूबने लगी तो वह नदी में कूद गया और करीब 500 मीटर बहकर रामघाट-हनुमानधारा पुल के पास पहुंच गया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक मदद की गुहार लगाता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि युवक रामधाम क्षेत्र का रहने वाला है। (संवाद)

01 सीकेटीपी-22-कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में हुए जलभराव को ठेलियां में बैठा पार कराते लोग। संवाद

01 सीकेटीपी-22-कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में हुए जलभराव को ठेलियां में बैठा पार कराते लोग। संवाद

01 सीकेटीपी-22-कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में हुए जलभराव को ठेलियां में बैठा पार कराते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें