फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 54 करोड़ से होंगे नगर पालिका में विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूटधाम नगर पालिका परिषद की विशेष बजट बैठक मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में हुई। इसमें 54 करोड़ रुपये से विकास कार्य होने पर सहमति बनी। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बजट का प्रयोग जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर पालिका परिषद का अनुमानित बजट 54.32 करोड़ रुपये आय एवं 52.96 करोड़ रुपये व्यय के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसको सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दी। वित्तीय वर्ष 2024-25 की मूल आय 38.09 करोड़ रुपये एवं मूल व्यय 35.59 करोड़ रुपये को भी अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त तीन अन्य प्रस्तावों को भी बैठक में पारित किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने समुचित विकास व नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में ईओ लाल जी यादव, अवर अभियंता शुभम तिवारी, राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, सभासद सुखदेवी, रानी, शंकर यादव, नीतू सिंह, पवन कुमार, संदीप, राजकमल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें