फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला यज्ञशाला जलकर राख

Thu, 04 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थक्षेत्र की मप्र सीमा में हो रहे श्री गोपाल महायज्ञ की तीन मंजिला यज्ञशाला में बुधवार की देर रात आग लग गई। आश्रम के महंत ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसडीओपी नयागांव डॉ. पन्नालाल अवस्थी ने कहा है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
तीर्थक्षेत्र चित्रकूट में आरोग्य धाम (जानकीकुंड) के पास मंदाकिनी नदी के उस पार का इलाका मप्र के नयागांव थाने में आता है। धानी बाबा फलाहारी बाबा आश्रम में दो जून से श्रीमद्भागवत यज्ञ की कथा चल रही है। यज्ञ के आयोजक संदीप तिवारी उर्फ हेमू तिवारी हैं।

यहीं पर कांस, फूस और बांस की तीन मंजिला यज्ञशाला बनाई गई थी। आश्रम के महंत संतशरण दास ने बताया कि बुधवार की रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में यज्ञशाला से आग की लपटें उठती देख आसपास से लोग वहां भागकर पहुंचे।
विज्ञापन


महंत ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई पर कोई नहीं पहुंचा। लोग जब तक आग पर काबू पाते, पूरी यज्ञशाला नष्ट हो चुकी थी। महंत ने बताया कि कुछ लोगों ने दो-तीन लोगों को जंगल की ओर भागते देखा है। उन्होंने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

अनुभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. पन्नालाल अवस्थी ने बताया कि जांच की जा रही है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि कहीं आग शार्ट सर्किट से तो नहीं लगी।

यदि आग किसी शरारती तत्व ने लगाई है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आग से लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। यज्ञशाला जलने से गुरुवार को कथा और अन्य कार्यक्रम विलंब से हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें