फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में पांच लाख की चोरी

Tue, 15 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख का माल चोरी कर ले गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था और सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के आर्य नगर मोहल्ले में अशोक चौरसिया का परिवार शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर गया था। इसी दौरान बीती रात चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे में दाखिल हुए और अलमारी व सूटकेश में रखे जेवरात व नगदी समेत कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।

सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उनके गेट का ताला टूटा देख मोबाइल से सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन आए और घर के अंदर जाकर देखा तो दो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लगभग पांच लाख का माल चोरी करने की तहरीर थाने में दी है। एसओ मानिकपुर एसपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़ित ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें