धर्मनगरी में शोभायात्रा निकालते चैतन्य महाप्रभु के भक्तगण और इस्कॉन मंदिर कानपुर के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। धर्मनगरी में सोमवार को चैतन्य महाप्रभु के अनुयायियों ने इस्कॉन मंदिर के पदाधिकारियों के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। रामघाट से लेकर कामदगिरी प्रमुख द्वार तक पीतांबर वस्त्र धारण किए भक्तों ने जग कल्याण की सामूहिक प्रार्थना भी की।
रविवार की सुबह इस्कॉन मंदिर कानपुर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर रामघाट पहुंचे। भागवत पीठ धर्मार्थ सेवा संस्थान चित्रकूट के कथावाचक नवलेश दीक्षित के साथ यात्रा में शामिल भक्तों ने मंदाकिनी नदी का जल अर्पण कर यात्रा निकाली।
मुख्य द्वार तक यात्रा में शामिल भक्त पीतांबर पहने हरे रामा हरे कृष्णा का भजन गाते रहे। यात्रा में उड़ीसा, कानपुर, राजस्थान, झारखंड, बिहार और मध्यप्रदेश के सैकड़ों भक्त शामिल रहे। यात्रा समापन के बाद भक्तों ने श्रीजी भवन में प्रसाद चखा।