चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानपुर के लोधनपुरवा के निवासियों ने सडक़ बनाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किर डीएम अभिषेक आनंद को पत्र सौंपा। कहा कि कई साल से सडक़ बनाए जाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी सडक़ नहीं बनाई जा रही है। जबकि सडक़ बनाने के लिए मौके पर अधिकारी भी गए जिन्होंने आश्वासन दिया कि सडक़ बनाई जाएगी इसके बाद भी नहीं बनाई गई।
गुरुवार को पहाड़ी क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए पत्र में कहा कि भानपुर से लोधनपुराव के बीच लगभग तीन किमी सडक़ न बनाए जाने से कई स्थानों पर जलभराव होने से निकलना मुश्किल हो गया है। यदि कोई मरीज बीमार हो जाता है तो पुरवा तक कोई वाहन भी नहीं जा पता। इससे मजबूरी में बीमार व्यक्ति को कंधे पर लादकर भानपुर तक लाना पड़ता है। सडक़ बनाए जाने के लिए कई बार स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद भी सडक़ नहीं बनाई जा रही है। जबकि पहाड़ी के खड़ विकास अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि सडक़ का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा।