फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 11 Dec 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-4- परिचय- खाद बीज की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते किसान। -संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। किसानों ने बाजार में खाद की कालाबाजारी होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकारी खरीद केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। इस पर रोक न लगाई गई तो किसान आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पाठा क्षेत्र के किसान प्रखर पटेल व समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें किसानों ने कहा कि डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए। डीएपी खाद 1350 रुपये और यूरिया खाद 266 रुपये प्रति बोरी की दर से प्राइवेट दुकानों से किसानों को उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा, खाद के साथ किसी भी प्रकार का उर्वरक जिंक आदि किसानों को खरीदने पर मजबूर न किया जाए। आरोप लगाया कि कई जगह सरकारी केंद्र से खाद लाकर कुछ दुकानदार कालाबजारी कर रहे हैं। इसमें सरकारी केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत होने के आरोप लगाए हैं। इस मौके पर अजय शहदेव, कृष्णकांत, कुलदीप, अतुल, माइकल, नत्थू, ऋषि कुमार, वीरेंद्र, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें