फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चोरी की घटनाओं का खुलासा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एसपी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कराने की मांग की। साथ ही पुलिस व्यवस्था पर विचार विमर्श करते हुए और प्रभावी बनाने की चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बैठक में सभी व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जिस पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि शहर में एक साल पहले हुई कुछ बड़ी चोरियों का खुलासा नहीं हुआ है। इससे पीड़ित परेशान हैं। व्यापारियों की दुकान व बस्ती की ओर रात में पुलिस गश्त बढाई जाए। उपाध्यक्ष शिव पूजन गुप्ता ने मऊ के चीनी व्यवसाई के साथ 14 लाख नौ हजार के फ्राड के मामले की जानकारी दी और रुपये रिकवरी कराने की मांग की। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगवाने के लिए कहा। बैठक में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी, बृजेश त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सुनील द्विवेदी, गुलाब गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें