फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिवाली पर मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग

Sat, 07 Nov 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी 03 फुटपाथ पर सजी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदते खरीदार।
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवाली पर्व पर बाजार में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की दुकानें खूब सजी रहीं। बड़ी दुकानों के साथ ही फुटपाथ पर भी जगह-जगह दुकानें लगी हैं। मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस और पीतल की आकर्षक प्रतिमाओं की मांग अधिक रही।
विज्ञापन

शहर के धनुष चौराहा, शंकर बाजार, अस्थायी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, एलआईसी मार्ग और पुरानी बाजार सहित अन्य बाजारों पर दुकानदारों ने लक्ष्मी-गणेश की रंग-बिरंगी प्रतिमाएं सजा रखी हैं।
कई लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाएं भी खरीदते हुए नजर आए। प्रतिमाओं के साथ ही पूजा सामग्री, कलश, दीपक, रोली, अक्षत और माला की दुकानें भी सजी हैं। दुकानदार रमेश का कहना है कि इस बार लोगों का रुझान मिट्टी की ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की ओर अधिक रहा।
विज्ञापन

खरीदार अमर सिंह ने बताया कि छोटी मूर्ति पूजा में सुविधाजनक रहती है और विसर्जन में भी आसानी होती है। दुकान लगाने वाले कारीगर छोटेलाल ने बताया कि हाथ से बनी रंग-बिरंगी प्रतिमाएं पसंद की जा रही हैं। उधर, इसी तरह मऊ, मानिकपुर, राजापुर, भरतकूप, पहाड़ी, भौंरी सहित अन्य बाजारों में भी लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें