फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोेटे की नई दुकान आवंटित कराने की मांग

Thu, 23 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते बघौड़ा गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के बघौड़ा निवासियों ने गांव की निलंबित चल रही दुकान को निरस्त कर नया आवंटन कराने की मांग की है। गुरुवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि नजदीक के संबद्ध गांव के कोटे की दुकान से सामग्री लेने जाने पर दुकानदार अभद्रता करता है। कई महीने से राशन भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन



      ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत पर गांव के कोटे की दुकान निलंबित है। विभाग ने गांव का कोटा नजदीक के कुठिलिहाई गांव में कोटा संबद्ध कर दिया गया। वहां भी ग्रामीणों को राशन सामग्री सही तरीके से नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने एडीएम विजय नारायण पांडेय को ज्ञापन सौंपकर नई दुकान आवंटित कराने की मांग की है। इस मौके पर रामकुमार, नीरज कुमार, राम औतार, शकुंतला, मनीष, शशिदेवी, मदन किशोर, जगत प्रताप, तुलवा, विंदेश्वरी प्रसाद, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें