फोटो- 15- मैच में शाट लगाता दिल्ली का बल्लेबाज
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि की टीम और दिल्ली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की। दिल्ली ने आज बृहस्पतिवार को दिल्ली व हरियाणा के बीच फाइनल मुक ाबला होगा।
बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग शिवहरे व मलय वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन बनाए। बल्लेबाज विनोद ने 32, पवन ने 16, नवीन ने 24, बाबूलाल ने 12 रनों बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेआरएचयू टीम 13.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज विक्रम ने 14 और प्रदीप ने 11 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच दिल्ली के विनोद रहे। इस प्रकार दिल्ली की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया है। प्रवक्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि आज गुरुवार को दिव्यांग क्रिकेट मैच का फाइनल दिल्ली बनाम हरियाणा के बीच होगा। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, लोकेश सिंह, आनंद पटेल, विजय भारद्वाज, रामचंद्र, मो. इरफान, राकेश मिश्रा, आशीष, अनुज, गोविंद, कमलेश परिहार आदि मौजूद रहे।