चित्रकूट। आयुष ग्राम ट्रस्ट द्वारा ठंड से कैसे बचाव करे विषय को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें डाक्टरों ने बताया कि ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन रसोई में ही है। इनका उपयोग कर सर्दी से बचा जा सकता है।
डा. मदनगोपाल वाजपेयी ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए मेथी पालक, अरदक, मूंगफली, ज्वार, बाजरा च ऑवला, पपीता, धनिया, अंजीर, बथुआ जैसे फल कर सेवन करे। इनके प्रयोग करने से शरीर की रोधक प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसके साथ ही गुड़, मेथी, सोठ, तिल के लड्डू का सेवन करने से सर्दी से बचाव होता है। इस मौसम में अजवाइन की खूब मात्रा में सेवन करे। इसके साथ ही देशी गाय का दूध पर्याप्त मात्रा में पीए। डा. परमानंद वाजपेयी, डा. अर्चन वाजपेयी, डा. वेद प्रताप वाजपेयी, डा. रामसुख शुक्ल, रामबहादुर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर फार्मासिस्ट आलोक पाल, अशोक मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, राहुल व शीलू पांडेय, रेखा, शालू, साधना, स्नेहा आदि मौजूद रहे।