फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंडी गीत संगीत से गूंजा लोकलय

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को बुंदेलखंड लोकलय समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बुंदेलखंड की विलुप्त होती संस्कृति को जीवित करने के साथ ही लोकगीतों से पूरा परिसर गूंजता रहा। भारत जननी परिसर रानीपुर भट्ट में आयोजित समारोह में बुंदेलखंड के छह जनपदों से आये डेढ़ सौ लोक कलाकारों ने 25 लोक विधाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोकलय कार्यक्रम में कछिहई, अचरी, बधाई, तंबूरा, लमटेरा, फाग, राई, कबीरी, घूमर, जवारा, नौटंकी, कोलहाई, दिवारी आदि लोक विधाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। समारोह में लोक विधाओं के उन्नायक वयोवृद्ध आरडी चौरसिया व पत्नी पुन्नी देवी चौरसिया के साथ संतोष कुमार पटेरिया को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान चित्रकूट प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास ने कहा कि बुंदेलखंड ने बहुत कुछ दिया। गोस्वामी तुलसीदास महाराज ने मानस लिखकर लोकाभिराम श्रीराम के चरित्र को समूचे लोक को सौंपा है। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड की लोक विधाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संस्थान द्वारा जो भी प्रयास होंगे वह अपने होंगे। विलुप्तप्राय लोक विधाओं के लिये सामाजिक संरक्षण के साथ ही सरकारी संरक्षण सुनिश्चित कराए जाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
समाजसेवी गोपाल भाई ने बुंदेलखंड की लोक विधाओं को बचाने के लिए अपील की। समारोह में लोक मनीषी डा. राम भजन सिंह, सृजन से राकेश सिंह, समर्थन से राहुल निगम, प्रिया नई दिल्ली से समीक्षा, कांता, सोनू लोकभारती लखनऊ से गोपाल उपाध्याय, दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.योगेश दुबे, संस्थान निदेशक राष्ट्रदीप,चंदौली से दुर्गेश, प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद व बुंदेली सेना के अध्यक्ष अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें