फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर- 3

विज्ञापन
फोटो-3- जियालाल- फाइल फोटो- संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। रास्ते के विवाद को लेकर सीतापुर चौकी क्षेत्र के बरमपुर गांव में दो पक्षों के सदस्यों के बीच हुई मारपीट में घायल जियालाल कुशवाहा की मौत हो गई। शनिवार को आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली व सीतापुर पुलिस पर आरोपी पक्ष पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर एसडीएम रामप्रकाश व सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने की मांग की।
बरमपुर गांव में रास्ते के विवाद में राम प्रसाद व शिव प्रसाद के बीच 20 फरवरी को विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कुल्हाड़ी व लाठियां चली थीं। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर दोनो पक्षों की तरफ से कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

घायलों में जिया लाल उर्फ लाला कुशवाहा की हालत अधिक खराब होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्र वार रात उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम सदर, सीओ व कोतवाल पीड़ित परिवार से मिले।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पहले आपसी मारपीट में मामला दर्ज किया गया था। अब एक की मौत होने पर धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें