फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अप्रैल तक चलेगा मिशन श्क्ति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग अपनी कार्ययोजना तैयार करके लोगों को जागरूक करने का काम करें। यह बात शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित मिशन शक्ति की समीक्षा के दौरान सीडीओ अमित आसेरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अब 21 अप्रैल तक जारी रहेगा। शासन ने 8 मार्च तक इसका विशेष अभियान चलाने को कहा है।
इसलिए सभी विभाग शासन के निर्देशों के अनुसार कार्य योजना तैयार कर कार्यक्रम कराएं। एक मार्च से विद्यालय भी खुल रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट स्कूलों में प्रचार-प्रसार कराया जाए, बच्चों को भी योजना की जानकारी दें।
विज्ञापन

विद्यालयों बीईओ कन्या पूजन कराएं। मोहल्ला पाठशाला टीम के माध्यम से भी भ्रमण के दौरान मिशन के बारे में बताया जाए। सीडीओ ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना की समीक्षा करते हुए डूडा और नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुसार लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरा कर लाभ दिलाएं। जिन बैंकों में आवेदन पत्र लंबित है उनका तत्काल निस्तारण करें। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें