फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा रिकार्ड, 195 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने बुधवार को रिकार्ड तोड़ दिया है। सर्वाधिक 195 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। अब मृतकों की कुल संख्या 37 हो गई है। राहत भरी खबर यह है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 141 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 1503 हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि 2196 मरीजों की कोविड जांच कराई गई। जिसमें 195 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें मऊ, रामनगर, कर्वी और मानिकपुर के सर्वाधिक मरीज हैं। मानिकपुर व बरगढ़ क्षेत्र में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है। जिससे कुल मृतकों की संख्या 37 हो गई है। होमआइसोलेट और कोविड अस्पताल खोह में भर्ती पाजिटिव मरीजों में कुल 141 ने यह जंग जीत ली है।
----
जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसमें जिला जेल रगौली समेत अधिकारियों के कार्यालय और आवास पर सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

--
संक्रमण बढ़ा तो टीकाकरण धीमा
मानिकपुर। लगातार क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संक्रमण बढ़ने के कारण अब कोरोना का टीका लगवाने जाने वालों की संख्या भी कम हो गई है। पहले सीएचसी में एक दिन में सौ से डेढ़ सौ लोग टीका लगवाते थे। बुधवार को हालत यह हो गई कि दस लोग ही दोपहर तक टीका लगवाने पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें